- Get link
- X
- Other Apps
जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोकसभा में पेश होगा प्राइवेट मेंबर बिल, कई भाजपा नेता कर चुके हैं जनसंख्या नियंत्रण बिल की वकालत
- Get link
- X
- Other Apps
भट्ट ने कहा 'मैंने लोकसभा में बिल पेश कर जनसंख्या को नियंत्रण में करने का प्रयास किया है क्योंकि जनसंख्या बढ़ने से हमारे सामने पहले ही समस्याएं आ रही हैं और अगर यह ऐसे ही बढ़ती रही तो भविष्य में हालात बेहद खराब हो जाएंगे।'
नैनीताल से भाजपा सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है। आने वाले दिनों में लोकसभा में इस पर चर्चा होगी। बिल पेश करने वाले भाजपा सांसद अजय भट्ट का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरुरी है क्योंकि हमारे देश की जनसंख्या चिंताजनक तरीके से बढ़ रही है। जाति या धर्म आदि जनसंख्या के आधार नहीं होने चाहिए। सभी के लिए एक समान कानून होना चाहिए और सभी के लिए एक समान सीमाएं होनी चाहिए।
बता दें कि कोरोना संक्रमण देखते हुए संसद के मानसून सत्र को वर्चुअल तरीके से संचालित करने की योजना बनायी जा रही है। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई माह में शुरू हो जाता है। बहरहाल जब भी मानसून सत्र आयोजित होगा भाजपा सांसद के इस बिल पर चर्चा होगी।
भाजपा सांसद का कहना है कि पीएम मोदी भी अपने एक भाषण में जनसंख्या नियंत्रण की जरुरत बता चुके हैं। यदि कोरोना माहमारी का संकट नहीं आया होता तो हम इस दिशा में कुछ सकारात्मक कदम उठाते। अजय भट्ट के अनुसार, अगली जनगणना में हम चीन की जनसंख्या को भी पार कर जाएंगे और दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश बन जाएंगे।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने एक बयान में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरुरत बतायी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या चुनौती बन गई है और अगर हमें विकसित राष्ट्रों के साथ खड़े होना है तो हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना होगा। यह कानून देश के सभी लोगों पर लागू हो, चाहे वो किसी भी धर्म का पालन करने वाले हों।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment